हिमायत नगर: ‘मुसाबका तहफ्फुज-ए-खत्म-ए-नुबुव्वत’ का शानदार इन्अकाद

हिमायत नगर (तालुका प्रतिनिधि शेख खयुम खूरेशी):
मजलिस-ए-उलेमा व हुफ्फाज हिमायत नगर के ज़ेर-ए-एहतिमाम तहसील के मकातिब में “मुसाबका तहफ्फुज-ए-खत्म-ए-नुबुव्वत” का कामयाब इन्अकाद किया गया। इस मुसाबके का मकसद बच्चों के दिलों में इश्क़-ए-रसूल ﷺ को पुख्ता करना और उन्हें अक़ीदा-ए-खत्म-ए-नुबुव्वत की बुनियादी मालूमात फराहम करना था।
प्रोग्राम की झलकियां:
शिर्कत: शहर के मुख्तलिफ मकातिब से 168 तलबा ने पूरी तैयारी के साथ हिस्सा लिया।
निशाब: बच्चों से खत्म-ए-नुबुव्वत के मौज़ू पर 41 अहम सवालात व जवाबात पर मुश्तमिल निसाब से इम्तिहान लिया गया।
: दारुल उलूम मुहम्मदिया असातिज़ा और शहर के मोतबर उलेमा-ए-किराम ने जजेस के फराएज़ अंजाम दिए।
कार्रवाई और इख्तिताम:
तलबा ने निहायत खुश-अस्लूब और बेहतरीन अन्दाज़ में सवालात के जवाबात दिए। मुअज्ज़ज़ हुकाम ने बच्चों के हौसले बुलंद किए और अक़ीदा-ए-खत्म-ए-नुबुव्वत की अहमियत पर रोशनी डाली। आखिर में कामयाब तलबा को इनामात व असनाद और तमाम मेहमानों के लिए पुर्तक्ल्लुफ ज़ियाफत का एहतिमाम किया गया।



